Home / राजधानी / *पुलिस की कार्रवाई, कफ सिरप तस्कर गिरफ्तार*

*पुलिस की कार्रवाई, कफ सिरप तस्कर गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक युवक को गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 249 शीशी प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप (25 लीटर) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी औरंगाबाद से सिरप लाकर रायपुर और भिलाई क्षेत्र में बेचता था और चौथी खेप की बिक्री से पहले ही पकड़ा गया। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा अनिल कुमार साहू बताया जा रहा है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र स्थित झाबक पेट्रोल पंप के पास एक युवक प्रतिबंधित नशीली सिरप लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा है।

सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार साहू (33) निवासी मंगलवाड़ा, चरौदा, जिला दुर्ग बताया।

पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 249 शीशी कोडीनयुक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप मिली। पुलिस ने सभी सिरप की शीशियां और एक मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में केस दर्ज करके पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकएंड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है, कि सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारियां भी होगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page