*सेमीफाइनल की दौड़ तेज, मैदान पर रोमांच चरम पर*

3

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) CCPL का लगभग आधा सीजन खत्म हो चुका है। बिलासपुर और रायपुर की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। रायगढ़ आज जीत के साथ क्वालिफाई कर सकती है। लेकिन चौथे स्पॉट के लिए राजनांदगांव, सरगुजा और बस्तर के बीच मुकाबला कड़ा है।

इन तीन टीम में सबसे बुरा हाल बस्तर बाइसन्स का है। टीम तीन मैच खेल चुकी है, लेकिन एक भी जीत नसीब नहीं हुई। जबकि राजनांदगांव और सरगुजा को 4 मैचों में 1-1 जीत मिली है। ग्रुप स्टेज में दोनों टीम के सिर्फ एक-एक मुकाबले ही बचे हैं। वहीं बस्तर के तीन मैचों के रिजल्ट आ चुके हैं। यानी बस्तर के पास एक मैच ज्यादा।

आज बस्तर और राजनांदगांव के बीच मैच खेला जा रहा है। बस्तर पहले बैटिंग कर रही है, लेकिन पारी लड़खड़ा चुकी है। दोनों टीमों के मुकाबला करो या मरो वाला है। बस्तर हारी तो कंफर्म बाहर है। इन केस जीती तो राजनांदगांव को लगभग बाहर ही समझिए।

आज का दूसरा मुकाबला रायपुर और रायगढ़ का है। रायपुर पहले की क्वालीफाई कर चुकी है। मैच हारती भी तो कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। रायपुर का ग्रुप स्टेज में यह आखिर मैच है। जबकि रायगढ़ का चौथा, आज का मैच जीती तो सीधे सेमीफाइनल की टिकट कटेगी। हारी तो आखिरी यानी पांचवा मुकाबला करो या मरो का होगा।

टॉस जीतकर राजनांदगांव पैंथर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जो अब तक सही साबित हुआ है। पैंथर्स की गेंदबाजी के खिलाफ बाइसन्स के ओपनर्स बल्लेबाज ज्यादा देर टिक न सके।

कप्तान अनुज तिवारी सिर्फ 2 गेंद खेलकर खाता खोले बिना आउट हो गए। शशांक चन्द्राकर नें जरूर 25 रन (16 गेंद) रन बनाए। लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में कन्वर्ट नहीं कर पाए।

हालांकि मध्यक्रम में राहुल प्रधान और ऋषि शर्मा ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया। बस्तर ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरे।

वहीं पैंथर्स की तरफ से सुमित रूइकर चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने अनुज तिवारी, अमेय मोरे और ऋषि शर्मा जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट कर बस्तर को बैकफुट पर धकेल दिया।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page