बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखती हो बाेलकर साइबर ठगों ने 76 हजार 500 की ठगी कर ली। जब ठगों की मांग बढ़ी तो शिक्षिका ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर साइबर पोर्टल में शिकायत की। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला टीचर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार जुलाई को वे स्कूल में थी। तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। जालसाजों ने उन्हें मोबाइल अश्लील वीडियो देखने की बात कहते हुए डराया।
साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। जालसाजों की बात से टीचर सहम गईं। उन्होंने जालसाजों के कहे अनुसार पांच बार में 76 हजार 550 रुपये बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी जालसाजों की मांग बंद नहीं हुई। कुछ ही देर में टीचर को ठगी का एहसास हो गया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर ठगी की शिकायत की। अब टीचर ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
तत्काल शिकायत से बचे रुपये
अनजान नंबर से धमकी भरा काल आने पर पहले तो टीचर डर गईं। उन्होंने हड़बड़ी में पहले पांच बार में 76 हजार 500 रुपये दे दिए। कुछ ही देर में उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल में की। तत्काल हुई शिकायत के बाद साइबर पोर्टल की मदद से जालसाजों के खाते में ठगी के 28 हजार 993 रुपये होल्ड करा दिए गए। अब पुलिस की ओर से कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टीचर को उनके रुपये वापस कराए जाएंगें






