Home / राजधानी / *रायपुर में ओवरटेक पर बवाल, कारोबारी लहूलुहान*

*रायपुर में ओवरटेक पर बवाल, कारोबारी लहूलुहान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे सेनेटरी कारोबारी पर चार युवकों ने मामूली विवाद के बाद चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कारोबारी के सीने और पैर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के मुताबिक, लाखेनगर निवासी जानवी लालवानी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पति पवन कुमार लालवानी, जो सेनेटरी व्यवसाय से जुड़े हैं, बुधवार शाम करीब 6:30 बजे स्कूटी से अपने गोदाम जा रहे थे। इसी दौरान लाखेनगर-रायपुरा मार्ग स्थित सुंदर नगर में पहुजा ब्रदर्स के सामने दो बाइक पर सवार चार युवकों ने लापरवाही से वाहन चलाने की बात को लेकर उनसे विवाद शुरू कर दिया।

घायल होकर सड़क पर गिर गए व्यापारी

युवकों ने पहले गाली-गलौज की। जब पवन लालवानी ने इसका विरोध किया तो चारों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक युवक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से उनके सीने पर वार कर दिया। पवन ने बचने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर ने उनके बाएं घुटने के पास भी वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों ने बाइक नंबर की फोटो खींची

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों की एक बाइक के नंबर की फोटो खीच ली है। पुलिस ने इसी नंबर के आधार पर वाहन चालक और उसके साथ मौजूद तीन अन्य अज्ञात आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page