Home / राजधानी / *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई*

*वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया एवं स्वरित जोशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और वैज्ञानिक सोच के बल पर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का परिचय दिया है, बल्कि विश्व मंच पर भारत का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय विद्यार्थियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की युवा प्रतिभाओं की क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह सफलता देशभर के विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करते रहेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page