Home / राजधानी / *स्कूटी विवाद में शाकिब को जिंदा जलाया, अस्पताल बुलाकर परिजनों को दी गई सूचना*

*स्कूटी विवाद में शाकिब को जिंदा जलाया, अस्पताल बुलाकर परिजनों को दी गई सूचना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि, युवक शाकिब की मौत के पीछे का कारण गाड़ी लेन देन का विवाद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि, आरोपी ने वारदात से पहले फोन पर शाकिब से गाड़ी लेन देन की बात को लेकर तीन मिनट तक बात की थी।

फोन में शाकिब अपने दोस्तों को समझा रहा था कि, घर वालों की बात का बुरा मत मानो….मामा अपना नुकसान होगा। घर वाले पुराने ख्यालात के है। परिवार वालों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाया है।

हम लोगों के बारे में नहीं समझते है। शाकिब के साथ फोन में बात करने वाला शख्स गाड़ी को आग लगाने की बात बोल रहा है। ये ऑडियो मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए है।

शाकिब को एम्स ले जाकर सोनू ने परिजनों को किया फोन

पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि, शाकिब के आग की चपेट में आने के बाद सोनू समेत अन्य युवकों ने उसे एम्स में भर्ती कराया था।

शाकिब को भर्ती कराने के बाद सोनू ने घायल शाकिब की मां को फोन किया था। फोन में सोनू ने शाकिब के साथ हुई घटना को हादसा होने की बात बताई और शाकिब के परिजनों को अस्पताल बुलाया था।

आरोपियों के खिलाफ सबूत तलाश रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल और अस्पताल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक और आरोपी के बीच पहले से चल रहे विवाद, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

दोस्त ने स्वीकार किया- मेरे से गलती हुई

मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि, सोनू और मेरे भाई का बहुत पहले गाड़ी की बात पर झगड़ा हुआ था। दोनों की बातचीत भी बंद थी। सोनू बहुत गुस्से वाला लड़का है, वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर सकता। मेरे भाई को भी वे लोग अपने साथ ले गए। बाद में हमें फोन कर बताया कि आपका भाई जल गया है। मुकेश ने कहा कि मेरी गलती है, मेरी गलती से वह जल गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page