Home / राजधानी / *उमेर ढेबर का व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से ठगी की कोशिश*

*उमेर ढेबर का व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से ठगी की कोशिश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब ठगों ने रसूखदार लोगों को भी अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला राजधानी रायपुर का है, जहां छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव उमेर ढेबर का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर उनके नाम से परिचितों और संपर्क सूची में मौजूद लोगों से 48-48 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, उमेर ढेबर के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी ब्लू डार्ट का कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान ठगों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया और कुछ ही देर में उनका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद उनका अपने व्हाट्सऐप पर पूरा नियंत्रण खत्म हो गया।

परिचितों से मांगे जा रहे 48 हजार रुपए

व्हाट्सऐप हैक करने के बाद ठग ने उमेर ढेबर के नंबर से उनके परिचितों और दोस्तों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। वह खुद को परेशानी में बताकर इमरजेंसी के नाम पर 48-48 हजार रुपए मांग रहा है। कुछ लोगों को शक होने पर उन्होंने उमेर ढेबर से संपर्क किया, तब इस साइबर ठगी का पता चला।

साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही उमेर ढेबर साइबर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी परिचित के नाम से पैसे मांगने वाला संदेश मिलने पर पहले उसकी पुष्टि जरूर करें और बिना जांचे कोई रकम न भेजें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page