Home / छत्तीसगढ़ / *धान रोपाई पर जा रहे श्रमिकों की ट्रॉली पलटी, दो की दर्दनाक मौत*

*धान रोपाई पर जा रहे श्रमिकों की ट्रॉली पलटी, दो की दर्दनाक मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में मंगलवार सुबह धान रोपाई के लिए जा रहे श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हिर्री क्षेत्र के मुड़पार गांव के श्रमिक गांव के ही एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। मंगलवार की सुबह कच्ची सड़क से गुजरते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया। ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार श्रमिक उसके नीचे दब गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और अन्य श्रमिक तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो श्रमिक दम तोड़ चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और घायल श्रमिकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page