Home / राजधानी / *रायपुर,विष्णु देव सरकार ने की धन की बारिश, जनता अब्बड खुश,सियासत दर्पण न्यूज़ से तपेश जैन की रिपोर्ट*

*रायपुर,विष्णु देव सरकार ने की धन की बारिश, जनता अब्बड खुश,सियासत दर्पण न्यूज़ से तपेश जैन की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़।भाजपा सरकार के कार्यकाल तीन महीने पूरे हो गए। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय सरकार ने शपथ ली थी। शपथ के बाद से ही प्रदेश में गारंटियों के पूरा होने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा ने 20 में से 14 गारंटियों को लोकसभा चुनाव के पहले ही पूरा कर दिया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना, 3100 रुपये में धान खरीदी, 18 लाख पीएम आवास,रामलला मंदिर दर्शन योजना लागू हो चुकी है, वहीं पीएससी परीक्षा घोटाले में सीबीआई जांच की अनुशंसा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा भाजपा ने 1,000 किमी लंबी शक्तिपीठ परियोजना, रामलला मंदिर दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये, बिरनपुर सीबीआई जांच, भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को हर वर्ष 10 हजार रुपये की सहायता,दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन, दो साल धान का बकाया बोनस, पांच सालों तक गरीब परिवारों को फ्री में चावल, पत्ता संग्राहकों को 4500 रुपये बोनस पर भी मुहर लगा दी है। भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक सरकार ने 100 दिनों की कार्ययोजना बनाकर जिम्मेदारी बांट दी है। इसी आधार पर मंत्रिमंडल ने भी योजनाओं को पूरा करने की रणनीति बनाई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page