Home / राजधानी / *ASI के बंद मकान में लाखों की चोरी*

*ASI के बंद मकान में लाखों की चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में चोरों ने सहायक उप निरीक्षक (ASI) के सूने घर को निशाना बनाया। चोर कैश और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 2 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बिलासपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिकरवार परिवार के साथ डूंडा स्थित शिवविहार कॉलोनी में रहते हैं। 18 जुलाई को वे परिवार सहित जगदलपुर गए थे। 23 जुलाई को पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर दोनों अलमारियों के लॉक भी टूटे हुए थे। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 2 लाख रुपये का सामान गायब मिला।पीड़ित की शिकायत पर मुजगहन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page