*अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती*

3

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बाॅलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन को लेकर इस समय बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि इस समय उनकी हालत में सुधार है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं। 81 साल के अमिताभ को शुक्रवार के दिन सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें हाई सिक्योरिटी के साथ अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले काफी दिनों से अमिताभ का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा था।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page