*राजनांदगांव नगर निगम में अधोसंरचना विकास और मूलभूत कार्यों के लिए 8.54 करोड़ रुपए स्वीकृत*

नगरीय प्रशासन विभाग ने अधोसंरचना विकास के 42 कार्यों के लिए 7.54 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की मंजूर

अत्यावश्यक मूलभूत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद में एक करोड़ रुपए की स्वीकृति

रायपुर  । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव नगर निगम में अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यों और अत्यावश्यक मूलभूत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कुल आठ करोड़ 54 लाख 19 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा राजनांदगांव नगर निगम के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास के 42 कार्यों के लिए सात करोड़ 54 लाख 19 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। शहर में अत्यावश्यक मूलभूत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत अनटाइड फंड (Untied Fund) के रुप में विभाग द्वारा एक करोड़ रुपए की भी स्वीकृति दी गई है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा इन राशियों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजनांदगांव में पत्रकारों के लिए आबंटित आवासीय भूखंड में द्वितीय चरण के शेष आवश्यक विकास कार्यों के लिए अधोसंरचना मद के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इनमें प्रेस क्लब कॉलोनी में 97 लाख 19 हजार रुपए लागत के पी.सी.सी. रोड निर्माण, 34 लाख 64 हजार रुपए लागत के आर.सी.सी. नाली निर्माण और 68 लाख आठ हजार रुपए लागत के बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव नगर निगम के लिए अधोसंरचना मद से स्वीकृत कुल सात करोड़ 54 लाख 19 हजार रुपए की राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड, पी.सी.सी. रोड, नाला एवं नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों के निर्माण, उद्यान निर्माण, शौचालय निर्माण, गेट, दुकान एवं शेड निर्माण, डोम निर्माण, इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवॉल तथा अहाता निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।

  • Related Posts

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,7 अप्रैल। स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 7 अप्रैल को स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली…

    *बिलासपुर में अप्रत्याशित गर्मी का प्रकोप: अप्रैल में टूट सकता है 10 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड*

    बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur Weather Update) में इस बार अप्रैल का महीना अग्निपरीक्षा जैसा साबित होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Warning) के प्रारंभिक रुझान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    You cannot copy content of this page