काज़ी-ए-शहर कारी इमरान अशरफी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हाजी मोहम्मद अय्यूब पारेख को कमेटी का नया सदर चुना गया। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।
रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक काज़ी-ए-शहर कारी इमरान अशरफी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हाजी मोहम्मद अय्यूब पारेख को कमेटी का नया सदर चुना गया। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।
सदर हाजी मोहम्मद अय्यूब पारेख ने कहा कि कमेटी द्वारा आगामी दिनों में गौसुल आजम कॉन्फ्रेंस एवं जुलूसे गौसिया का आयोजन व्यवस्थित एवं भव्य रूप से किया जाएगा। साथ ही कमेटी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना, बच्चों और युवाओं को तालीम से जोड़ना तथा समाज की शैक्षणिक एवं सामाजिक तरक्की के लिए कार्य करना रहेगा।

बैठक में नायब काज़ी-ए-शहर मुफ्ती एहतेशाम अली फारूकी, डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, इकबाल शरीफ, हाजी बदरुद्दीन खोखर, कारी अब्दुल रज्जाक, डॉ. जहीर रहबर, हसरत खान, पूर्व सदर मोहम्मद फुरकान, हाजी अज्जू, डॉ. अतिकुर रहमान, फारूक डेंटर, हाजी शोबी जमील, रमीज अशरफ, मौलाना निजामुद्दीन, मौलाना अमीर बेग, रफीक सिद्दीकी, खालिद सिद्दीकी,हसन अशरफी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने सदर हाजी मोहम्मद अय्यूब पारेख को मुबारकबाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।





