रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर महापौर मीनल चौबे को सोशल मीडिया पर गाली देने के मामले में अब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जलभराव और सड़क निर्माण के मुद्दे को लेकर बनाए गए एक वीडियो में युवक ने महापौर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल ने इसका विरोध करते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान और वीडियो के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
जलभराव के मुद्दे पर वीडियो
बताया जा रहा है कि, रायपुर में बारिश के बाद जलभराव और सड़क से जुड़े मुद्दों को लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाया था। इसी वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला निगम की राजनीति से निकलकर थाने तक पहुंच गया।
भाजपा पार्षद दल पहुंचा था थाने
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी। पार्षद सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस से वीडियो बनाने और पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब इसी शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज हो गई है। पुलिस वीडियो की जांच के साथ आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है।
पहले शिकायत, अब FIR; आगे पहचान पर फोकस
इस मामले में पुलिस अब वीडियो के स्रोत और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान करेगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की ओर से महापौर के खिलाफ इस तरह की भाषा को लेकर कड़ा विरोध जताया गया था और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की गई थी।






