Home / राजधानी / *रायपुर में युवक पर चापड़ से हमला, आरोपी हिरासत में*

*रायपुर में युवक पर चापड़ से हमला, आरोपी हिरासत में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त मौके पर करीब 40 लोग मौजूद थे। आरोपी ने पीछे से आकर युवक के सिर पर चापड़ से तीन बार वार किए।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि उसने पत्नी से अवैध संबंध के शक में हमला किया था। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप

गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार घटना 5 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। रानी वर्मा ने गुढ़ियारी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, उसने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रही थी। तभी जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर करने के लिए बाहर निकले।

इसी दौरान विकास नगर निवासी सेवाराम साहू अचानक पीछे से आया। किसी बात को लेकर उसने उमेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की नीयत से उनके सिर के पीछे चापड़ से लगातार तीन वार किए। हमले में उमेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पत्नी से संबंध होने का था शक

वारदात के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सेवाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उमेन्द्र सिंह वर्मा के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं।

इसी शक के चलते उसने उमेन्द्र पर हमला करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चापड़ जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page