Home / राजधानी / *रायपुर,,जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर करोड़ो दरूद नज़्र किया गया,,उमरा का 2 लोगों को तोहफा मिला*

*रायपुर,,जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर करोड़ो दरूद नज़्र किया गया,,उमरा का 2 लोगों को तोहफा मिला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप की तरफ से होने वाले 7 वां सालाना तहरीक पढ़ो दरूद और कुरान शरीफ का एहतमाम रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 5 सितंबर 2026 सनीचर को शाहज़ादा ए गाजिए मिल्लत हुजूर सैय्यद सिमनानी अशरफ़ अशरफ़ी उल जिलानी साहब की सदारत में शानदार जलसा हुआ जिसमें शान ए दक्कन हज़रत मौलाना अहमद नक्शबंदी साहब ने अपनी तकरीर मे दरूद शरीफ़ की फजीलत के बारे में तफ्सील से बयान की। इस मौके पर आवाम से पढ़ा गया 43 करोड 14 लाख उन्नतीस हज़ार 7 सौ 86 दरूद शरीफ और 7 हज़ार 2 सौ 51 कुरान शरीफ का तोहफा सरकार ए दो आलम सलल्लाहो अलैह वसल्लम की बारगाह में पेश किया गया। इस बार उमरा के मुबारक सफर के लिए चारामा जामा मस्जिद के इमाम साहब मौलाना मोहम्मद अशरफ साहब और मौदहापारा रायपुर से मोहतरमा साहिबा का नाम निकला, उमरा का मुबारक सफर कफील टूर एंड ट्रेवल्स की जानिब होगा

इस मौके पर काजी ए शहर हज़रत मौलाना अल्हाज हाफ़िज़ कारी मोहम्मद इमरान अशरफी साहब, हज़रत मौलाना अल्हाज कारी महफूज आलम अशरफी साहब अशरफुल औलिया मस्जिद मौदहापारा, जलसे की निज़ामत हज़रत मौलाना सैय्यद दीन अंजुम साहब गौसिया मस्जिद,पारस नगर रायपुर ने की। स्टेज पर जलवा अफ़रोज़, हज़रत मौलाना अब्दुल समद साहब , हज़रत मौलाना अज़ीज़ अशरफ़ साहब, इमाम बुखारी मस्जिद, हज़रत मौलाना फहीम अख्तर डी.डी. नगर रायपुर थे। मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप के कन्वेनर नोमान अकरम हामिद ने यह जानकारी दी जलसे के आखिर में सलातो सलाम पेश किया गया इस मौके पर शहर के दानिशवर हज़रात ने जलसे में शिरकत फरमाकर कामियाब बनाया गया ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page