Home / राजधानी / *नवरात्रि में खाद्य दुकानों पर छापा, फफूंद लगी मिठाई मिली*

*नवरात्रि में खाद्य दुकानों पर छापा, फफूंद लगी मिठाई मिली*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नवरात्रि में लोगों को साफ और सुरक्षित खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग की टीम जिले में दुकानों की जांच कर रही है। नियंत्रक राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर अधिकारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों में साफ-सफाई की जांच कर रहे हैं।

जांच के दौरान डूमरतराई स्थित शुभम के मार्ट से बेसन और आटे के सैंपल लिए गए। वहीं, मोतीबाग चौक स्थित घनश्याम प्रोविजन स्टोर से सूजी और मैदे के सैंपल लिए गए। यहां फफूंद लगी और एक्सपायरी 7 किलो राखिया बड़ी और 3 किलो मूंग बड़ी मिली। इन्हें नष्ट करा दिया गया।

सामानों के सैंपल लिए गए

दुकान से 18 किलो मैदा और 27.5 किलो सूजी भी जब्त की गई। इन खाद्य पदार्थों को दुकानदार की जिम्मेदारी में सुरक्षित रखवाया गया है। इसके अलावा टाटीबंध स्थित विशाल मेगा मार्ट से फर्स्ट क्रॉप ब्रांड की सूजी और साबूदाना के सैंपल लिए गए।

आगे भी होगी दुकानों की जांच

तीनों प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने दुकानदारों को अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री बेचने और एक्सपायरी या फफूंद लगी चीजें नहीं रखने के निर्देश दिए हैं।

विभाग की टीम नवरात्रि के दौरान आगे भी दुकानों की जांच करेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर एक्सपायरी डेट, पैकिंग और अन्य जरूरी जानकारी जरूर देख लें। किसी सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को इसकी सूचना दें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page