Home / छत्तीसगढ़ / *रवि किशन का राहुल गांधी पर निशाना, रायपुर में दिया बयान*

*रवि किशन का राहुल गांधी पर निशाना, रायपुर में दिया बयान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं और मारपीट पर उतारू हैं। इनकी मानसिकता प्रधानमंत्री मोदी को हरा नहीं पा रही है। अब ये हाईजैक करने पर आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि 65 साल तक कांग्रेस ने देश का शोषण किया। ये चाहते हैं कि देश फिर 65 साल पीछे चला जाए। रवि किशन ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि आप जब-जब चुनाव जीतते हैं और जहां-जहां आपकी सरकार बनती है, तब ईवीएम और वोट चोरी पर सवाल क्यों नहीं उठाते? जब हारते हैं, तभी सवाल उठाते हैं।

दरअसल, भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन बिलासपुर में आयोजित पंखीड़ा सीजन-4 गरबा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रायपुर रोड स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट्स के महाराजा अग्रसेन भवन में हो रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन एक्ट्रेस सोनल चौहान शामिल हुई थीं।

सोनल चौहान की मौजूदगी से बढ़ा ग्लैमर

पंखीड़ा की पहली शाम एक्ट्रेस सोनल चौहान की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। उनके आने से आयोजन में बॉलीवुड का रंग नजर आया। कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल सहित अन्य अतिथि भी शामिल हुए। संगीत, रोशनी और रंग-बिरंगे परिधानों के बीच गरबा प्रेमियों का उत्साह देर तक बना रहा।

बच्चों से बुजुर्गों तक, सबने किया गरबा

पंखीड़ा में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी खास रही। बच्चे, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक परिधानों में गरबा करते नजर आए। परिवारों के एक साथ शामिल होने से आयोजन में उत्साह बना रहा। पहले दिन एक्ट्रेस सोनल चौहान की मौजूदगी रही।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page