Home / राजधानी / *नौकरी के नाम पर 2.72 लाख की ठगी*

*नौकरी के नाम पर 2.72 लाख की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नौकरी की तलाश में ऑनलाइन CV अपलोड करना रायपुर के एक युवक को भारी पड़ गया। Gmail पर Shine.com से नौकरी से संबंधित लिंक आया था। उसने लिंक खोलकर अपना रिज्यूम अपलोड कर दिया। नौकरी के लिए संपर्क करने वाले व्यक्ति ने इंटरव्यू कराने और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 रुपए का ट्रांजैक्शन करने को कहा था।

कार्ड की जानकारी दर्ज करने के बाद प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नवीन कन्नौजे के क्रेडिट कार्ड से 4 बार में 2 लाख 72 हजार 600 रुपए निकल गए।पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और संबंधित बैंकों में शिकायत करने के बाद पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

CV अपलोड करने के बाद आया फोन

नवीन कन्नौजे ने शिकायत में बताया कि, उनके Gmail पर Shine.com से नौकरी से संबंधित लिंक आया था। उन्होंने लिंक खोलकर अपना रिज्यूम अपलोड कर दिया। इसके अगले दिन 10 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले ने रिज्यूम के आधार पर जानकारी का सत्यापन किया और वॉट्सऐप पर Shine India का लिंक भेजा। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया। पीड़ित के अनुसार, इंटरव्यू के लिए आईडी लेने के नाम पर 10 रुपए का भुगतान करने को कहा गया।

उन्होंने क्रेडिट कार्ड का नंबर दर्ज किया, लेकिन उस समय OTP नहीं मिला। कॉल कटने के करीब पांच मिनट बाद मोबाइल और Gmail पर OTP आने लगे। इसी दौरान कार्ड से ट्रांजैक्शन होने लगे।

दो क्रेडिट कार्ड से चार बार निकली रकम

शिकायत के मुताबिक, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से 98,900 रुपए निकाले गए। वहीं, Axis बैंक के कार्ड से 98,900 रुपए, 27,900 रुपए और 46,900 रुपए के तीन ट्रांजैक्शन हुए। इस तरह कुल 2,72,600 रुपए की राशि निकल गई।

पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। दोनों बैंकों में भी शिकायत की गई। इसके बाद 14 अक्टूबर को पुरानी बस्ती थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई। फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page