Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ में डाक विभाग के 9 नए कार्यालय खुलेंगे*

*छत्तीसगढ़ में डाक विभाग के 9 नए कार्यालय खुलेंगे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में डाक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश में 4 नए डाक संभाग और 5 उप संभाग बनाने का फैसला लिया है। केंद्रीय संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल का पुनर्गठन किया है। नए कार्यालय 1 नवंबर से काम करना शुरू कर देंगे।

डाक विभाग के उप महानिदेशक (स्थापना) दुष्यंत मुगल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया में नए डाक संभाग बनाए गए हैं। वहीं केशकाल, अंतागढ़, मद्देड़, दोरनापाल और राजिम में नए उप संभाग गठित किए गए हैं।

30 अक्टूबर तक करना होगा संसाधनों का बंटवारा

डाक महानिदेशालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल को नए कार्यालयों के संचालन की तैयारी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 30 अक्टूबर तक कर्मचारियों का बंटवारा, तबादले और फर्नीचर सहित जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करनी होगी। इससे 1 नवंबर से सभी नए कार्यालयों में कामकाज शुरू हो सकेगा।

डाक सेवाओं का प्रबंधन होगा आसान

डाक विभाग के पुनर्गठन से प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर होने और डाक सेवाओं के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। नए संभाग और उप संभाग बनने से संबंधित क्षेत्रों में विभागीय कामकाज का प्रबंधन आसान होगा। इसके लिए विभाग को तय समयसीमा में कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों का बंटवारा पूरा करना होगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page