Home / राजधानी / *शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम*

*शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आरोपी को पकड़वाने या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में केस दर्ज है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। इसलिए पुलिस ने उसकी तलाश में आम लोगों से भी मदद मांगी है। सूचना देने वाले को इनाम देने का अंतिम फैसला रायपुर पुलिस कमिश्नर करेंगे।

गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर मिलेगा इनाम

पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शोएब ढेबर (26) रायपुर के विधानसभा रोड, पंडरी के पॉम बेलाजिओ का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(3), 351(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस उसे पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का यह मामला सितंबर 2026 का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 सितंबर को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई थी। संदेश भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर रकम मांगी और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

पुलिस की जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई थी। उसे पहले गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में अदालत से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया। दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। छापेमारी की जानकारी लीक होने के आरोप में एक आरक्षक को भी लाइन अटैच किया गया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page