Home / राजधानी / *8 साल के बच्चे का अपहरण, 3 आरोपी गिरफ्तार*

*8 साल के बच्चे का अपहरण, 3 आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर जिले के आरंग में 8 साल के बच्चे का अपहरण कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने करीब 6 घंटे के भीतर ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने बच्चे को ग्राम समोदा के पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया था। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। घटना आरंग थाना इलाके की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को बच्चे के पिता ने आरंग थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। वह इंदिरा चौक स्थित मेडप्लस मेडिकल स्टोर में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी नर्स हैं। घटना की सुबह मां ने बेटे को मेडिकल स्टोर पर छोड़ा था।

सुबह करीब 9 बजे बच्चा साइकिल चलाने और खेलने की बात कहकर दुकान से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

फिरौती के लिए आया फोन, पुलिस ने की नाकेबंदी

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस ने तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजन के मोबाइल पर अज्ञात लोगों का फोन आया। फोन करने वालों ने बच्चे को छोड़ने के बदले 15 लाख रुपए मांगे। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और रेंज साइबर सेल की मदद से तकनीकी निगरानी शुरू की।

पुलिस ने संभावित रास्तों पर चेकिंग की और पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट किया। घेराबंदी बढ़ने पर आरोपी बच्चे को ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

बलौदाबाजार के गांव से पकड़े गए आरोपी

तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी में दबिश दी। यहां से दो आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उन्होंने अपहरण और फिरौती मांगने की बात स्वीकार की।

पकड़े गए आरोपी

हेमंत उर्फ छोटू निषाद (25), निवासी दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार।
मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू (20), निवासी दतरेंगी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार।
एक नाबालिग।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page