Home / राजधानी / *रायपुर जेल में 1300 बंदियों को बांटे फल*

*रायपुर जेल में 1300 बंदियों को बांटे फल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नवरात्रि के अवसर पर काली माता सेवा समिति ने रायपुर सेंट्रल जेल में करीब 1300 बंदियों को फल वितरित किए। समिति ने यह पहल उन बंदियों के लिए की, जो नवरात्रि में उपवास रखकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि, इस आयोजन का उद्देश्य बंदियों के प्रति मानवीय संवेदना और सेवा भाव का संदेश देना है।

समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने कहा कि किसी व्यक्ति की गलती या अपराध से उसके सुधरने और बेहतर जीवन जीने की संभावना खत्म नहीं हो जाती। समाज को न्याय के प्रति सम्मान बनाए रखने के साथ सुधार और पुनर्वास की भावना को भी महत्व देना चाहिए। समिति का मानना है कि बंदियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है।

पहले भी कर चुके है फल वितरण

समिति के अनुसार, वह पहले भी कई बार जेल में बंदियों को फल वितरित कर चुकी है। समिति का मानना है कि नवरात्रि केवल पूजा-पाठ और उपवास का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सद्भावना को अपनाने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ बंदियों तक फल पहुंचाए गए।

सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प

समिति ने कहा कि, समाज में सेवा, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अशोक त्रिपाठी, गुड्डू, सुनील प्रमुख, राजू भाई तारवानी और रामकृष्ण धीवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page