बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव चोटिल हो गए हैं और उनके पैर में चोट लगी है। लोरमी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में वह हिस्सा लेने पहुंचे थे। चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया।
पैर पर बांधा कच्चा प्लास्टर
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करते हुए कच्चा प्लास्टर बांधा। इस घटना के बाद डिप्टी सीएम के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।
डिप्टी सीएम की चोट की गंभीरता कितनी है और आगे उनका किस तरह का इलाज किया जाएगा, इस विषय में विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। वह लोरमी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।





