Home / राजधानी / *दो नई रेल लाइन शुरू, स्टूडेंट्स और यात्रियों को फायदा*

*दो नई रेल लाइन शुरू, स्टूडेंट्स और यात्रियों को फायदा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइनें शुरू हुईं। ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर ट्रेन रावघाट पहुंची, जिससे बस्तर संभाग के दूरदराज के इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता खुला।

रायपुर से रावघाट तक ट्रेन का किराया 55 रुपए तय किया गया है। वहीं, अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन शुरू होने से धमतरी क्षेत्र के यात्रियों को भी रेल सफर की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन के रखरखाव केंद्र की नींव रखी गई। इस केंद्र में भविष्य में 300 हाई हॉर्सपावर वाले इलेक्ट्रिक इंजनों की देखरेख और मरम्मत की सुविधा विकसित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कटनी-शहडोल-पेंड्रा रोड तक चौथी रेल लाइन, पेंड्रा रोड-बिलासपुर और जांजगीर-चांपा-कोरबा तक तीसरी रेल लाइन बनाने की जानकारी दी। उन्होंने खरसिया-नवा रायपुर-परमलकसा और कडगोड़ा-डोंगरगढ़ रेल कॉरिडोर की योजनाओं के बारे में भी बताया।

रावघाट से रायपुर आना-जाना होगा सस्ता

नई यात्री ट्रेन शुरू होने से रावघाट और आसपास के इलाकों के लोगों को रायपुर आने-जाने के लिए सस्ता साधन मिलेगा। रायपुर से रावघाट तक ट्रेन का किराया 55 रुपए तय किया गया है। इससे स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और रोजमर्रा के काम से राजधानी आने वाले यात्रियों को फायदा होगा।

इलाज कराने के लिए रायपुर जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी सफर आसान हो सकेगा। सड़क मार्ग के मुकाबले कम खर्च में यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। किसानों और व्यापारियों को भी अपनी उपज और सामान बड़े बाजारों तक पहुंचाने में रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page