Home / छत्तीसगढ़ / *सिम्स बिलासपुर में हंगामा: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने वार्ड ब्वॉय को चप्पलों से पीटा*

*सिम्स बिलासपुर में हंगामा: मरीज की मौत के बाद परिजनों ने वार्ड ब्वॉय को चप्पलों से पीटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में बुधवार की सुबह एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए। यहां एक मरीज की मौत से गुस्साए स्वजन ने अस्पताल के वार्ड ब्वाय पर हमला बोल दिया। आक्रोशित स्वजन ने वार्ड ब्वॉय की हाथ और चप्पलों से जोरदार पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

करबला निवासी किसन लाल को स्वजन इलाज के लिए सिम्स लेकर आए थे। मरीजों के अटेंडेंटर और स्वजन ने उसे वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही स्वजन भड़क उठे और डाक्टरों तथा अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाने लगे।

पीड़ित वार्ड ब्वॉय मुंदर लाल ने बताया कि वे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और मरीजों को सेवा दे रहे थे। इसी दौरान मृतक के स्वजन अचानक उन पर हमला कर दिया। वार्ड ब्वॉय का आरोप है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया, उनके साथ हाथापाई की गई और उनकी शर्ट के बटन तक फाड़ दिए गए। इस घटना के बाद से अस्पताल के कर्मचारियों में भारी डर और रोष व्याप्त है।

मामला यह था कि मरीज को आक्सीजन लगाकर वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था। जब एमएम वार्ड तीन में उसे ले जाया गया तक डाक्टरों ने उसकी जांच की और उसकी मौत हो जाने की बात कही और यहां से मामला बिगड़ गया। इस घटना के बाद आक्रोशित स्टाफ ने संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है।

देर रात शराबियों ने ट्राइएज में मचाया उत्पात

वही मंगलवार की देर रात मस्तूरी से आए दो शराबी युवकों ने ट्राइएज में जमकर हंगामा मचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने अस्पताल के ड्रेसिंग वार्ड के दरवाजे का कांच भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। डा. राहुल साव सिम्स में सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं, अस्पताल में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान मरीज राजा विश्वकर्मा पिता राकेश विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी अनहोनी, ग्राम मस्तूरी के स्वजन इलाज के सिलसिले में वहां पहुंचे थे।

शिकायत के मुताबिक, मरीज के परिजन राजा विश्वकर्मा, बिशुप्रताप (उम्र 26 वर्ष) और रंजीत जांगड़े (पिता स्व. रोहित जांगड़े, निवासी मस्तूरी) ने अस्पताल परिसर में अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और ड्रेसिंग वार्ड का कांच तोड़ दिया।

घटना के संबंध में डा़ राहुल साव ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी है और आरोपितो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

बीच-बीच में होते रहते है इस तरह के मामले

सिम्स में बीच-बीच में इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। यहां पर उपचार के नाम पर विवाद, हंगामा होते ही रहता है। ड्यूटी करने वाले स्टाफ हमेशा से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हैं। वहीं सुरक्षाकर्मी तैनात होने के बाद भी चिकित्सकीय स्टाफ पर हमला होने के साथ अस्पताल में हंगामा होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे देखते हुए फिर से सिम्स प्रबंधन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग स्टाफ ने रखी है। वर्जन घटना की जानकारी मिली है, पीड़ित कर्मी द्वारा इसकी शिकायत की गई है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डा़ लखन सिंह, एमएस, सिम्स

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page