*लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्रीकांत कसेर-राजनांदगांव, मनोज गुप्ता-महासमुंद, श्याम सुंदर साहू-दुर्ग से…*

3
रायपुर  । (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हरगुन मेघवानी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीकांत कसेर ने बताया कि दिनांक 05.03.2024 को केन्द्रीय कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी खड़े करने के संबंध में बैठक हुई। जिसमें यह तय हुआ कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी लगभग 06 प्रत्याशी खड़े करेगी। जिसमें 03 प्रत्याशियों का नाम संसदीय बोर्ड ने तय किया गया है, जो निम्न है :-
श्रीकांत कसेर, लोकसभा राजनांदगांव से मनोज गुप्ता, लोकसभा महासमुंद से
श्याम सुंदर साहू, लोकसभा दुर्ग से बांकी के 03 प्रत्याशी के नाम अगली सूची में जारी किये जावेगे। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरगुन मेघवानी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत कसेर, राष्ट्रीय सचिव श्री सुदामा जेठवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमति रेखा जैसरानी, श्री मनोज गुप्ता, श्री श्यामसुंदर साहू, श्री संजय ठाकुर, श्री राजू परते, श्री योगेश नायक, श्री राजू त्रिपाठी, बस्तर प्रभारी श्री सुभाष बघेल एवं प्रदेश कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page