Home / राजधानी / *सफाई ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना*

*सफाई ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के खालबाड़ा बीएसयूपी इलाके में सफाई ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के लगातार 4 दिन तक काम बंद रखा। मामला सामने आने पर नगर निगम के जोन 9 कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगा है।

नगर निगम के मुताबिक, वार्ड-8 के खालबाड़ा बीएसयूपी क्षेत्र में 20 से 23 अक्टूबर तक सफाई का काम बंद रहा। ठेकेदार ने न तो काम बंद करने की पूर्व अनुमति ली और न ही निगम को इसकी सूचना दी। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।

जोन-9 के स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को जोन कमिश्नर के सामने उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तत्काल सफाई का काम शुरू करने और अगले 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने को कहा है।

जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो ठेका होगा निरस्त

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदार का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो नियमानुसार उसका ठेका निरस्त किया जा सकता है। निगम ने इसे काम में लापरवाही और अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने का मामला माना है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page