Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट*

*छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान अकवान छत्तीसगढ़ के मौसम पर असर डालेगा। इसके प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा सिस्टम तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज (17 नवंबर) शाम तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

इसके बाद तूफान और मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। 20 नवंबर की दोपहर तक इसके आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकराने की आशंका है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। तेज झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं।

प्रदेश के 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 18.3 डिग्री के बीच

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सरगुजा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके बाद बलरामपुर में 13.3 डिग्री और बस्तर में 14.9 डिग्री तापमान रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के कुल 17 जिलों के तापमान 13 से 18.3 डिग्री के बीच है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राई

चक्रवात के संभावित असर के बावजूद छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा

रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहे।

शहर में बारिश नहीं हुई। सोमवार को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आगे क्या रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चक्रवाती सिस्टम की दिशा और तीव्रता के आधार पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page