*इंस्टाग्राम विवाद में दो पक्ष भिड़े, 5 महिलाएं घायल*

3

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) इंस्टाग्राम पर पुरानी विवाद को लेकर शुरू हुई गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में पांच महिलाएं घायल हुई हैं।

मामला तारबाहर थाना क्षेत्र के नाऊ मोहल्ले का है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तारबाहर आनंदा होटल के पीछे रहने वाली नेहा खांडे (20) ने मारपीट की शिकायत की है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को अलीशा डेविड ने इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज की। दोपहर करीब दो बजे अलीशा अपनी सहेलियों सिया बहादुर और आशा ध्रुव के साथ उनके घर पहुंची और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मकान मालिक ने धारदार वस्तु से उसकी कलाई पर वार किया। बीच-बचाव करने पहुंची आशा और सिया के साथ भी मारपीट की गई। इसमें तीनों घायल हुई हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page