*हिंदू परिषद पदाधिकारी के बयान से विवाद*

3

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकर्ता कार्यशाला में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, ‘जय श्रीराम’ के नारे इतनी जोर से लगाओ कि जिस महिला के गर्भ में आतंकवादी पल रहा है,

प्रदीप गौर ने हनुमान जी के लंका जाने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने दावा किया कि, जब हनुमान जी लंका पहुंचे थे, तब उनके ‘जय श्रीराम’ के नारों से राक्षसनियों के गर्भ में पल रहे बच्चों का गर्भपात हो गया था।

इसी प्रसंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जोरदार नारे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगवाए।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

इस कार्यशाला का आयोजन विमतारा भवन में किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल है। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी शामिल होंगे।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page