बीजापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) बीजापुर के बड़ेपल्ली गांव से सटे जंगल में सुरक्षा बलों ने जमीन में दबाकर रखे गए माओवादियों के डंप से 39 लाख 77 हजार रुपए बरामद किए हैं।रकम 500-500 रुपए के नोटों में है। गड्डियों को टेप से लपेटकर स्टील के डिब्बे में रखा गया था। डिब्बे को बोरी में डालकर जमीन में दबा दिया गया था। पुलिस अब रकम के स्रोत और इस्तेमाल की योजना का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में सामान डंप है।
