*भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का घेरा बंगला*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत के बंगले का घेराव कर दिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बंगले तक पहुंचे। राजधानी के भगत सिंह चौक से रैली में पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास तक पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस के निचले स्तर का प्रमाण है। इस तरह की गलत बयानबाजी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। शर्मा ने कहा कि मैं भी हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो’। अब यह वाक्य जनता की आवाज बन चुकी है। इस विषय को लेकर भाजपा जनता तक जाएगी और जनता इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वालों को सजा देगी, जो स्वयं ही विधानसभा के अध्यक्ष रहे हो, जो इतने लंबे कार्यकाल से संसदीय मान बिंदुओं के लिए सबको समझाते रहे हैं, जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें इस तरह का बयान शोभा नहीं देता। प्रदर्शन के दौरान विधायक गजेंद्र यादव व डोमन कोर्सेवाडा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिला महामंत्री भाजपा सत्यम दुवा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, सुभाष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपी साहू, अकबर अली, आशु चंद्रवंशी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां चरणदास मंहत की अनर्गल बयानबाजी को भड़काऊ और हिंसा के लिए प्रेरित करने वाला बताते हुए उनके खिलाफ एफआइआर व त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस को इस बयान का खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष के बंगला घेराव के मामले में कांग्रेस ने कहा है कि गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता महंत के बंगला में हमला कर रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला व प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का यह कैसा विरोध प्रदर्शन है नेता प्रतिपक्ष के बंगले के दरवाजा को तोड़कर भाजपा कार्यकर्ता घुसने की कोशिश कर रहे थे। गृहमंत्री विजय शर्मा भीड़ का नेतृत्व करते है और भीड़ नेता प्रतिपक्ष के बंगला में तोड़-फोड़ की कोशिश करती है। वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़िय़ा वाक्यों के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • Related Posts

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,7 अप्रैल। स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 7 अप्रैल को स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली…

    *बिलासपुर में अप्रत्याशित गर्मी का प्रकोप: अप्रैल में टूट सकता है 10 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड*

    बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur Weather Update) में इस बार अप्रैल का महीना अग्निपरीक्षा जैसा साबित होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Warning) के प्रारंभिक रुझान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    You cannot copy content of this page