*भिलाई,नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी धमतरी से गिरफ्तार,*

सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

दुर्ग पुलिस ने किया नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी को धमतरी से किया गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले पढे लिखे बेरोजगार नवयुवको के साथ करते थे ठगी
मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम 71 लाख रूपये की धोखाधड़ी
दुर्ग पुलिस की सक्रियता से पूर्व में पकड़ा गया था 03 आरोपी
अब तक 15-20 से भी अधिक लोगो को दे चुका है झासा
रिपोर्ट की जानकारी होते ही हो गया था फरार

भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़,प्रार्थी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम रावा तहसील तरसीवा धतमरी अर्जुनी ने अपने अन्य पीड़ित साथियो के साथ थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अर्जुन मानिकपुरी निवासी सुपेला द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से पैसे लेकर धोखाधडी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आमजनो से नौकरी लगाने के नाम से धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अन्य पीड़ितो से मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से धोखाधडी करने वाले गिरोह के आरोपी अर्जुन मानिकपुरी की तलाश में लग गई। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आरोपी अर्जुन मानिकपुरी सुपेला आया है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर रवाना होकर आरोपी अर्जुन मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी से 7,10,000 रूपये एवं प्रार्थी के अलावा करीबन 15-20 लोगो से अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर करीबन 71 लाख रूपये की ठगी करना बताये। इसी तारतम्य में आरोपी अर्जुन मानिकपुरी के निशादेही पर आरोपी तरूण कश्यप को रायपुर से एवं आरोपी हरि विवेक डहरिया को राजनांदगांव से दिनांक 05.04.2024 को पकड़ा गया। आरोपी किशोर जायसवाल को दिनांक 07.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी डाॅ. पंकज बरेठ हो गया था फरार। जिसका हर संभव प्रयास कर पतासाजी किया जा रहा था। दिनांक 10.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि अमित अंदानी, आर. विकास तिवारी, फराज खान, का विशेष योगदान रहा।
अपराध क्र 393/24
धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि
ठगी रकम 71 लाख रूपये।
आरोपी का नाम डाॅ. पंकज बरेठ पिता बंगाली बरेठ निवासी शंकरपुर गौरी नगर धमतरी

  • Related Posts

    *दुर्ग,,महिला डॉ. के साथ अहसहनीय अमानवीय कृत्य के विरोध में महिला संगठन हुई एकजुट,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,अलमदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ओर उनके साथ मिलकर नया सवेरा महिला जागृति, बौद्ध समाज,बीबी फातमा…

    *दुर्ग,शमीम अशरफी बनी सियासत दर्पण न्यूज़ की दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,सियासत दर्पण न्यूज़ में शमीम अशरफी को दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ,नियुक्त किया किया गया है,दुर्ग जिला की नई ब्यूरो चीफ शमीम अशरफी से सियासत दर्पण न्यूज़ ग्रुप पूरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *कोरबा-चांपा हाईवे पर भीषण हादसा: परिवार के तीन लोगों की मौत*

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *घर बैठे पूरी करें जनगणना, सरकारी पोर्टल पर जवाब दें 33 सवालों के*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने दो बार लिया मुआवजा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने दो बार लिया मुआवजा*

    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    You cannot copy content of this page