*रायपुर,छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) खरीदने वाले 35 हजार लोगों के बैंक खातों में जून के प्रथम सप्ताह में 30 करोड़ रुपये की सब्सिडी आनलाइन जमा होगी। राज्य सरकार से 30 करोड़ रुपये मिलने के बाद ई-वाहनों को चिह्नांकित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही ईवी खरीदारों के खातों में राशि हस्तांतरित होगी।

बताया जाता है कि बजट नहीं होने के कारण पिछले 10 महीनों से ईवी खरीदारों को सब्सिडी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। खाते में रकम नहीं पहुंचने के कारण ईवी खरीदार बैंक, आटोमोबाइल डीलरों और आरटीओ के चक्कर लगा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर 70 करोड़ रुपये बजट मांगा।

साथ ही यह बताया गया कि उनके पास केवल 70.05 लाख रुपये ही शेष बचे हैं। इसके बाद राज्य सरकार के वित्त विभाग ने 30 करोड़ रुपये का बजट जारी कर ईवी खरीदारों को राहत दी है। गौरतलब है कि अगस्त 2022 को पांच साल के लिए राज्य में ईवी पालिसी लागू की गई है। इसके तहत ईवी खरीदने वाले को वाहन की कीमत का न्यूनतम 10 प्रतिशत और अधिकतम 1.50 लाख रुपये सब्सिडी देने का प्रविधान है।परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ईवी खरीदारों को वर्ष 2023 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा करीब 20 करोड़ रुपये सब्सिडी जारी की गई थी। इसमें से 14 करोड़ 29 लाख 95 हजार 195 रुपये 7,656 ईवी खरीदारों को जारी किए गए थे। इसके बाद जुलाई 2023 में 2,161 वाहन चालकों को अंतिम बार पांच करोड़ 30 लाख 84 हजार 623 रुपये जारी किए गए थे।

ईवी की खरीदी करने वालों को उनके बैंक खातों में जून के प्रथम सप्ताह में सब्सिडी जमा कराने की पूरी कोशिश है। इसके लिए वित्त विभाग से 30 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है।

  • Related Posts

    *राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव*

    श्रम विभाग अंतर्गत 25 वर्षों की विभागीय उपलब्धियां छगन लोन्हारे         उप संचालक (जनसंपर्क)  रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ राज्य स्थापना के समय 16 जिलों में से 09…

    * उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तुरेनार के ग्रोथ सेंटर का किया निरीक्षण*

    बस्तर की महिलाओं को सशक्त बनाएगा ग्रोथ सेंटर, स्थानीय उत्पादों से बनेगी नई पहचान – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    *राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव*

    * उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तुरेनार के ग्रोथ सेंटर का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    * उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तुरेनार के ग्रोथ सेंटर का किया निरीक्षण*

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में किया रेडी-टू-ईट इकाई का उद्घाटन

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में किया रेडी-टू-ईट इकाई का उद्घाटन

    * दलाल के चंगुल से छूटे 18 मजदूर*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 2 views
    * दलाल के चंगुल से छूटे 18 मजदूर*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल*

    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 2 views
    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page