*दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने किया हवाई हमला, तीन की मौत, दो घायल*

बेरूत ।(सियासत दर्पण न्यूज़) इजरायली युद्धक विमान ने सोमवार को अपराह्न में दक्षिणी लेबनान के एक गांव में एक घर पर बमबारी की, जिसमें लेबनान के शिया अमल आंदोलन के तीन सदस्य मारे गए और दो नागरिक घायल हो गए। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने लेबनानी चिकित्सा एवं सुरक्षा सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सिविल डिफेंस एवं मुस्लिम स्काउट एसोसिएशन के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हवाई हमले ने बेयट लिफ़ गांव को निशाना बनाया। हमले के बाद राहत एवं बचावकर्मी और एम्बुलेंस मलबे को हटाने और हताहतों को नजदीकी अस्पताल में ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि अल-जिबिन के एक अन्य गांव को निशाना बनाकर किए गए इज़राइली हमले में छर्रे लगने से दो एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गईं। इस बीच, लेबनानी सैन्य सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर 14 हवाई हमले किए और क्षेत्र के 18 कस्बों और गांवों पर लगभग 100 गोले दागे। उल्लेखनीय है कि लेबनान-इज़राइल सीमा पर गत आठ अक्टूबर, 2023 से तनाव बढ़ गया है। यह तनाव लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह द्वारा हमास के हमले के समर्थन में इज़रायल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे थे। इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में लेबनान में हमले किए। हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के अब तक 250 लोग मारे गए हैं।

  • Related Posts

    *पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में छापेमारी में 17 तालिबान आतंकवादी मारे गए*

    इस्लामाबाद: (सियासत दर्पण न्यूज़) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को करक जिले में आतंकवादी ठिकाने पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख शहबाज…

    *UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा हमला*

    पीटीआई। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें नियमित सत्र में पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा। भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर क्षितिज त्यागी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    *राज्य सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के जीवन में आ रहा है बदलाव*

    * उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तुरेनार के ग्रोथ सेंटर का किया निरीक्षण*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    * उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तुरेनार के ग्रोथ सेंटर का किया निरीक्षण*

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में किया रेडी-टू-ईट इकाई का उद्घाटन

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में किया रेडी-टू-ईट इकाई का उद्घाटन

    * दलाल के चंगुल से छूटे 18 मजदूर*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 3 views
    * दलाल के चंगुल से छूटे 18 मजदूर*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल*

    • By SIYASAT
    • October 30, 2025
    • 1 views
    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल*

    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 4 views
    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page