*सरकार की नीतियों और निर्णयों से देश में रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर बन रहे हैं: मोदी*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार की नीतियों और निर्णयों से देश में रोजगार तथा स्वरोजगार के नए मौके बन रहे हैं और भारत का युवा नये आत्मविश्वास से भरा हुआ है। श्री मोदी ने रोजगार मेले के अवसर पर वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से 71,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। नव नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा , “आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है।” नयी शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए देश दशकों से एक आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की जरूरत महसूस कर रहा था। उन्होंने कहा, “नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के जरिए देश अब उस दिशा में आगे बढ़ चुका है। आज हमारी सरकार की नीतियों और निर्णयों से ग्रामीण भारत में भी रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके बन रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है, उन्हें अपने मन का काम करने के लिए मौका मिला है। महिला सशक्तीकरण को उनकी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा , “हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।” रोजगार मेला देश भर में 45 स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। नव नियुक्त कर्मियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जायेगा।

  • Related Posts

    *वक्फ रजिस्ट्रेशन की समयसीमा नहीं बढ़ेगी, पंजीकरण का प्रयास करने वाले मुत्तवलियों को राहत देंगे,,अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ राज्य सरकारों को भी वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण में मदद करनी चाहिए. नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,उम्मीद’ पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को रजिस्टर करने की छह…

    *जैसे मोदी के राम वैसा उनका राम राज्य!!(आलेख : बादल सरोज)*

    सियासत दर्पण न्यूज़,,,उधर : 25 नवम्बर को अयोध्या में 22 महीने पहले ‘प्राण प्रतिष्ठित’ किये जा चुके मन्दिर पर पूरा कुनबा इत्ती चौड़ाई और उत्ती लम्बाई का भगवा ध्वज फहरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में डीएसपी परिवार और होटल कारोबारी के विवाद की गूंज अदालत तक पहुंची*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 1 views
    *रायपुर में डीएसपी परिवार और होटल कारोबारी के विवाद की गूंज अदालत तक पहुंची*

    *छत्तीसगढ़ के 38 अधिकारियों का तबदला*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ के 38 अधिकारियों का तबदला*

    * महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 2 views
    * महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी*

    *नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 2 views
    *नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 2 views
    *सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव*

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 2 views
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

    You cannot copy content of this page