*श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री देवांगन ने कहा है कि एक मई को हर साल हम मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है। मंत्री श्री देवांगन ने कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद लोगों के विकास का हरसंभव प्रयास कर रही है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार सरकार की योजनाओं का लाभ तेजी से दिलाया जा रहा है। श्रम विभाग के तीनों मंडल – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपए डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित किए जा चुके हैं, जिससे श्रमिकों के साथ-साथ उनके परिवारों का भी सामाजिक, आर्थिक विकास हो रहा है।

  • Related Posts

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    बस्तर,सियासत दर्पण न्यूज़,पहले छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के irpagutta, बीजापुर में रसोईए की मौत पर,गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का मामला,और फिर अब जनप्रतिनिधि एवं…

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    भूविस्थापित परिवारों को नौकरी दे SECL प्रबंधन-दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, AAP छ ग रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज,,आम पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कोरबा में भूविस्थापित परिवारों के प्रति SECL…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page