*रायपुर,14 जून तक आ सकता है मानूसन*

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी समेत प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में मानसून 14 जून तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही मंगलवार की शाम कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि फिलहाल प्री-मानसून की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होगी। वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जो मानसून की प्रगति में सहायक होंगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है। नागरिकों को इस दौरान सतर्कता बरतनी बेहद आवश्यक है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों को ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। आंचल में अभी बादलों की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण अधिकतम तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना अब नहीं है। इधर मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। शाम को चली तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी और उमड़ से थोड़ी राहत मिली।

मंगलवार को बिलासपुर का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज व ठंडी हवाएं चली। शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.6 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां अब धीरे-धीरे तेज होंगे। डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।

  • Related Posts

    *डायरिया रोकथाम हेतु जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ,,सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से सौरभ सतपथी की रिपोर्ट विशेष अभियान 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक महासमुन्द,सियासत दर्पण न्यूज़,,16 जून 2025/ जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों…

    गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

    मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ इलाके में स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में शनिवार को एक गंभीर हादसा हो गया, जिसने फैक्ट्री प्रबंधन की कार्यशैली और मजदूर सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *डायरिया रोकथाम हेतु जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ,,सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

    *डायरिया रोकथाम हेतु जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ,,सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

    गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

    गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

    *बीमा कंपनी अधिकारी बनकर की 20 लाख की ठगी,2 गिरफ्तार…*

    *बीमा कंपनी अधिकारी बनकर की 20 लाख की ठगी,2 गिरफ्तार…*

    *फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का एक और व्यक्ति गिरफ्तार*

    *फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का एक और व्यक्ति गिरफ्तार*

    *105 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

    *105 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

    *कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत*

    *कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत*

    You cannot copy content of this page