*बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन*

मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। धर्मेन्द्र ने 89 साल की उम्र में अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 12 नवंबर को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

करण जौहर ने लिखा,यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।

धर्मेन्द्र का जन्म पंजाब के फगवाड़ा में 08 दिसंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। धर्मेन्द्र ने अपने छह दशक लंबे सिने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।

  • Related Posts

    *हिंदू रीति-रिवाज से हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार*

    नई दिल्ली.(सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड में शोक की लहर है. वेटरन एक्टर संजय खान की पत्नी और सुजैन-जायेद खान की मां जरीन खान दुनिया को अलविदा कह गईं. 81 साल…

    *बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग*

    मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गुरुवार देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,अमित बघेल को SC से फटकार,,अमित बघेल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है।*

    • By SIYASAT
    • November 25, 2025
    • 9 views
    *रायपुर,,अमित बघेल को SC से फटकार,,अमित बघेल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है।*

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की सौजन्य मुलाकात*

    • By SIYASAT
    • November 25, 2025
    • 5 views
    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की सौजन्य मुलाकात*

    *छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    • By SIYASAT
    • November 25, 2025
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन*

    • By SIYASAT
    • November 25, 2025
    • 4 views
    *दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन*

    *दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू*

    • By SIYASAT
    • November 25, 2025
    • 5 views
    *दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू*

    *एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया, 100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल भी बनाएगी कंपनी*

    • By SIYASAT
    • November 25, 2025
    • 6 views
    *एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया, 100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल भी बनाएगी कंपनी*

    You cannot copy content of this page