*पीड़ितों की सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा : राज्यपाल श्री पटेल*

राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया
उत्कृष्ट कार्य करने वाली रेडक्रॉस ईकाईयों को सम्मानित भी किया

भोपाल :(सियासत दर्पण न्यूज़)  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्य, मानवता की सेवा का माध्यम है। जिला ईकाईयाँ सेवा के इस अभियान में बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। रेडक्रॉस गरीबों और पीड़ितों तक चिकित्सा सेवायें पहुँचाने के लिए विशेष कदम उठाएं। श्री पटेल आज राजभवन के सांदीपनि सभागार में स्टेट रेडक्रॉस की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल और रेडक्रॉस सोसाईटी के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि समाज के ग़रीब, वंचित और ज़रूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवायें पहुँचाने में रेडक्रॉस की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। रेडक्रॉस शासकीय चिकित्सालयों में आधुनिक उपचार संसाधनों की आपूर्ति में सहयोग के लिए समृद्ध वर्ग को भी जोड़ें। नए कॉलेजों को युवक रेडक्रॉस में पंजीकृत करने का अभियान चलायें। युवाओं को भी सामाजिक सरोकारों के लिए संस्कारित कर योगदान देने के अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा टी.बी. जागरूकता के अभियान में निक्षय मित्र बनाने का कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया के रोगियों की मदद के लिए जन सहयोग का अभियान चलाए जाने की आवश्यकता बताई। श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन के लिए चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ़ में संवेदनशीलता बहुत ज़रूरी है। वर्ष 2047 तक सिकल सेल उन्मूलन के लिए जनजातीय बाहुल्य जिलों में चिन्हांकन, इलाज और काउंसिलिंग का कार्य तेज गति से सुनिश्चित किया जाये।

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल का आत्मीय स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने विभिन्न ज़िलों की रेडक्रॉस ईकाईयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. गगन कोल्हे ने स्वागत भाषण दिया। जनरल सेक्रेटरी श्री प्रदीप त्रिपाठी ने सोसाइटी की गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष श्री शशांक श्रीवास्तव ने सोसाइटी के वित्तीय प्रबंधन का ब्यौरा दिया। वाइस चेयरमैन श्री भारत झंवर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ऑल इण्डिया ब्लड बैंक की डायरेक्टर श्रीमती वंशी सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, राज्य और जिला रेडक्रॉस समितियों के सदस्य भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *वक्फ रजिस्ट्रेशन की समयसीमा नहीं बढ़ेगी, पंजीकरण का प्रयास करने वाले मुत्तवलियों को राहत देंगे,,अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ राज्य सरकारों को भी वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण में मदद करनी चाहिए. नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,उम्मीद’ पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को रजिस्टर करने की छह…

    *जैसे मोदी के राम वैसा उनका राम राज्य!!(आलेख : बादल सरोज)*

    सियासत दर्पण न्यूज़,,,उधर : 25 नवम्बर को अयोध्या में 22 महीने पहले ‘प्राण प्रतिष्ठित’ किये जा चुके मन्दिर पर पूरा कुनबा इत्ती चौड़ाई और उत्ती लम्बाई का भगवा ध्वज फहरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा दो डिग्री तक कम हुआ*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 0 views
    *प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा दो डिग्री तक कम हुआ*

    *जंगल में रोता मिला नवजात शिशु*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 0 views
    *जंगल में रोता मिला नवजात शिशु*

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 1 views
    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात*

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 1 views
    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन*

    *राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक*

    *वक्फ रजिस्ट्रेशन की समयसीमा नहीं बढ़ेगी, पंजीकरण का प्रयास करने वाले मुत्तवलियों को राहत देंगे,,अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू*

    • By SIYASAT
    • December 5, 2025
    • 2 views
    *वक्फ रजिस्ट्रेशन की समयसीमा नहीं बढ़ेगी, पंजीकरण का प्रयास करने वाले मुत्तवलियों को राहत देंगे,,अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू*

    You cannot copy content of this page