*छत्‍तीसगढ़ भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में भाजपा में प्रवेश किया है। इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा को भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी करार दिया है। सिंहदेव ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा का फुलफार्म बताया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले दस वर्षों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लांड्री सर्विस निकली। भाजपा मतलब भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जिनको देश में घूम-घूम कर भ्रष्टाचारी बताते हैं, फिर अपनी ईडी, सीबीआइ की छड़ी घुमाते हैं और सभी भ्रष्टाचार के दागी नेता अचानक बेदाग हो जाते हैं। सिंहदेव ने आगे लिखा है कि जिनके खिलाफ सबसे ज़्यादा नारे लगाए, सत्ता के लालच में उन पर ही फूल बरसाए। 25 ऐसे विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया, जिनके पर लगातार आरोप लगते रहे, मुकदमे डलते रहे और पार्टी बदलते ही अचानक वो मुकदमे रफा दफा हो गए। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव के लांड्री वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल टूट चुका है और टीएस सिंहदेव का बयान केवल इसका मेकअप करने की कोशिश है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़।रायपुर की खबर,,व्हाट्सएप नंबर 09827193215 रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जमात ए इस्लामी हिंद की राष्ट्रव्यापी अभियान “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज” का आज से शुरुआत यह अभियान 21 नवंबर से…

    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में टाइल्स कटिंग के दौरान हुए हादसे में टाइल्स मिस्त्री की गर्दन मशीन से कट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 3 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    You cannot copy content of this page