*रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद बढ़ी जल जीवन मिशन की रफ़्तार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में भाजपा की सरकार आने के बाद रफ़्तार बढ़ने से छत्तीसगढ़ कई बडे राज्यों को पछाड़ दिया है। इनमें मध्य प्रदेश सहित आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड,केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य पीछे हो गए हैं। वर्तमान में 28 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार के दौरान दिसंबर 2022 में छत्तीसगढ़ 33वें पायदान पर था। प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार गठित होते ही इस योजना में तेजी लाई गई और अभी प्रदेश कई बड़े राज्यों की तुलना में 25वें नंबर पर आ गया है। प्रदेश के 78.19 प्रतिशत घरों में नल से जल कनेक्शन लग चुका है। प्रदेश में 50 लाख 539 घरों में नल से जल देने के लिए कनेक्शन दिया जाना है। अभी तक 39 लाख 10 हजार 84 घरों तक कनेक्शन पहुंच गया है। प्रतिदिन पांच से छह हजार नल से जल देने के लिए कनेक्शन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव में पेयजल के लिए टंकियां बनाई जा रही है यहां पाइपलाइन से पेयजल देने को कनेक्शन दिए जो रहे हैं। प्रदेश में पिछले पांच साल तक जल जीवन मिशन के कामकाज में बहुत धीमापन रहा है। मिशन के तहत काम में लापरवाही करने वाले 1,084 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया, 122 अनुबंध निरस्त किए। 110 अमानक स्तर की टंकियों को तोड़ा गया। 634 नल के चबूतरे टूटे और 9,234 अमानक पाइप को बदला गया है। गड़बड़ी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,हिदायत अली की 86वीं जयंती एवं स्टैण्ड बॉल के 18वें स्थापना दिवसमुख्य अतिथि का वक्तव्य- पूर्व कुलपति…

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    शांतिनगर स्थित किराना दुकान में दी गई दबिश, 18.72 बल्क लीटर शराब जब्त रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    You cannot copy content of this page