*ढाई साल के मासूम बच्चे की हत्या,डेढ़ माह बाद खुला राज,पढ़े पूरी रिपोर्ट*

कोटा.सियासत दर्पण न्यूज़,कोचिंग सिटी कोटा में करीब डेढ़ माह पहले हुई ढाई साल के मासूम बालक अंशु की हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ. इस बालक की मौत किसी एक्सीडेंट में नहीं हुई थी. बल्कि बच्चे की मां के दोस्त ने उसकी हत्या की थी. आरोपी ने बालक को जमीन पर पटक-पटककर मारा था. उसकी लाइव तस्वीरें अब सामने आई है. पुलिस ने बालक के माता-पिता की रिपोर्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके बाद बालक का जमीन में गाड़ा हुआ शव वापस निकलवाया गया. बाद में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया.

पुलिस के अनुसार यह मामला विज्ञान नगर थाना इलाके में बीते 15 अप्रेल को हुआ था. मृतक बच्चे की मां और आरोपी राहुल पारीक के बीच दोस्ती थी. आरोपी को शक था कि वह अपने मासूम बेटे को उसको सौंपकर किसी और से मिलने के लिए जाती है. इसी शक के चलते उसने मासूम बालक को मौत के घाट उतार दिया और फिर एक्सीडेंट की कहानी रच दी.आरोपी राहुल पारीक की मृतक की मां खुशबू से 4 माह पहले ही जान पहचान हुई थी.

वारदात को एक्सीडेंट बताकर रफा दफा कर दिया था
आरोपी ने मासूम की हत्या की वारदात को एक्सीडेंट बताकर मामले को रफा दफा कर दिया था. बाद में जब खुशबू को शक होने लगा तो उसने उसे धमकाने के लिए उसकी बेटे की हत्या के लाइव फोटो भेजे. फोटो देखकर खुशबू दहल उठी. आरोपी ने खुशबू को तस्वीरें भेजकर उसको भी जान से मारने की धमकी दी. लेकिन वह डरी नहीं और अपने पति के साथ थाने पहुंची. उसने आरोपी के खिलाफ बेटे की हत्या का केस दर्ज कराया.

दुकान में ले जाकर की मासूम की हत्या
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल पारीक को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद आज बालक के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया. इस दौरान मौके पर ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 15 अप्रेल को राहुल पारीक ने मासूम को दुकान में ले जाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया. राहुल ने मृतक मासूम की मां को बताया कि दुर्घटना में उसके बेटे की मौत हो गई. यहां तक कि वह मासूम को अस्पताल में दिखाने के दौरान उसकी मां खुशबू के साथ भी गया था. फिलहाल विज्ञाननगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

साभार न्यूज़ 18

  • Related Posts

    *आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खंगाले 500 से अधिक CCTV फुटेज,800 से ज्यादा लोगो से पूछताछ*

    बरेली, सियासत दर्पण न्यूज,,बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जीआरपी ने एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी चंद्रकेश कश्यप को…

    *60 वर्षीय महिला से रेप सिर पर पत्थर मार, पेट में चाकू घोंपा… जिंदगी की जंग लड़ दिलवाई सजा*

    ग्वालियर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दुष्कर्म केवल एक शारीरिक आघात नहीं, बल्कि आत्मा पर ऐसा गहरा घाव है जो जीवनभर नहीं भरता। यह एक ऐसा अपराध है जो न केवल पीड़िता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 12 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    *रायपुर,,निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,,निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं*

    *राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई,,शुक्ला*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 8 views
    *राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई,,शुक्ला*

    *रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 6 views
    *रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

    *रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न,‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 8 views
    *रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न,‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा*

    You cannot copy content of this page