*एक मां, शव लेकर थाना पहुंची।थाने में मचा हड़कंप,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":71139,"total_draw_actions":8,"layers_used":2,"brushes_used":1,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1,"draw":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नागपुर,सियासत दर्पण न्यूज़: जिले में एक महिला अपनी बेटी का शव लेकर थाना पहुंची। महिला के द्वारा शव लेकर थाने में जाते ही हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक महिला ने खुद को ही दोषी बता दिया। महिला का कहना है कि वह एक युवक के साथ काफी समय से लिव-इन में रह रही थी। इस दौरान दोनों को एक बेटी हुई। हालांकि बाद में युवक का किसी अन्य युवती से अवैध संबंध हो गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी होता रहता था। इन सब बातों से परेशान होकर महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

महिला ने कुबूल किया गुनाह

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव लेकर थाने पहुंची। यहां उसने अपनी गुनाह कुबूल किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला नागपुर के MIDC पुलिस थाने का है। सोमवार की रात महिला अपनी बेटी का शव लेकर थाने में पहुंची। महिला ने खुद को ही इस हत्या की घटना का कसूरवार बताया। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, तब तक थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को आनन-फानन में नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में विस्तार से जांच की जा रही है।

लिव-इन पार्टनर पर लगाया बेवफाई का आरोप;

दरअसल, महिला का नाम ट्विंकल है, जो रामा राऊत नाम के व्यक्ति के साथ साल 2020 से ही लिव-इन- रिलेशनशिप में रहती थी। 2021 में दोनों को एक बेटी हुई, जिसका नाम रियांशी था। बीते कुछ महीनों से महिला और उसके लिव-इन पार्टनर के बीच विवाद होता रहता था। विवाद की वजह रामा राऊत का किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध का शक था। वहीं घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला ने गुस्से में मासूम बच्ची की गला घोंटकर जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला ट्विंकल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

साभार;-इंडिया टीवी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page