Home / Sports / *वनडे इतिहास में भारत की शर्मनाक हार*

*वनडे इतिहास में भारत की शर्मनाक हार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

0-चौथे मैच में न्यूजीलैंड 244 रन से जीता; रोहित, विराट और अय्यर जीरो पर आउट

माउंट माउंगानुई-टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया।

न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट गई। मैट हैनरी ने भारत के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया।

यह पहला मौका है जब भारत ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवाए। इनके बाद आने वाले बल्लेबाज भी फेल रहे। सिर्फ ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

भारत को वनडे में सबसे बड़ी हार साल 2000 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था।टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 5 विकेट और दूसरा मुकाबला 4 रन से जीता था, जबकि तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page