Home / राजधानी / *जनवरी से नए नंबर से चलेगी लखनऊ-रायपुर गरीब रथ*

*जनवरी से नए नंबर से चलेगी लखनऊ-रायपुर गरीब रथ*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लखनऊ और रायपुर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 1 जनवरी 2027 से नए ट्रेन नंबर के साथ संचालित होगी। रेलवे ने इस ट्रेन के नंबर बदलने का फैसला लिया है।

इसके तहत लखनऊ से रायपुर आने वाली ट्रेन का नंबर 12535 से बदलकर 15319 और रायपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का नंबर 12536 से बदलकर 15320 हो जाएगा।

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के नंबर में बदलाव के अलावा यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्थाएं पहले जैसी ही रहेंगी। इसकी समय-सारिणी और रास्ते में होने वाले ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टिकट बुकिंग में नए नंबर का रखें ध्यान

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 से इस ट्रेन में सफर करने या टिकट बुक कराने के दौरान नए नंबर का ध्यान रखें। इससे टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page