Home / Crime / *28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,लोगों में फैली सनसनी*

*28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,लोगों में फैली सनसनी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़,राया क्षेत्र में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
गांव भूड़री के समीप मछली पालन केन्द्र के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

थाना अंतर्गत बिचपुरी क्षेत्र के गांव भूड़री स्थित मछली पालन केन्द्र के समीप झाड़ियों में शुक्रवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव मोर्चरी भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। उसकी शिनाख्त देर शाम इगलास क्षेत्र की महिला के रूप में हुई। आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोनई-हाथरस मार्ग पर भूडरी स्थित मछली पालन केन्द्र के समीप झाड़ियों में बंबा के समीप करीब 28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा दिखा। इसकी जानकारी होते ही लोगों में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राया अशोक कुमार उच्चाधिकारियों को सूचना दे उप निरीक्षक सचिन कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ महावन भूषण वर्मा ने मौका मुाअयना किया तो फोरेंसिक टीम ने जांच के लिये नमूने कलेक्ट किये। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। मृतका के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राया अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त इगलास क्षेत्र के एक गांव की निवासी के रूप में हो गई। फोटो देखकर महिला के परिजनों ने उसे पहचान लिया है और परिजन आ रहे हैं। शव मोर्चरी को भिजवा दिया गया है। गले में चोट के निशान है। उसकी हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दुष्कर्म और हत्या के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page