रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के लाभांडी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर रसूखदार ने चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया और नगर निगम अमला मुखदर्शक बनकर तमाशा देखते रहा।
आपको बता दे कि रोमेनस्क्यू विला के ठीक सामने वाली मार्ग पर रसूखदार आशीष जैन द्वारा EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, यह सड़क पूरी तरह से सार्वजनिक और नगर निगम के अधीन है, इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। सूत्रों के अनुसार रसूखदार ने उल्टा निगम अधिकारियों को ही अपनी धौंस झाड़ कर ट्रांसफर की धमकी दे दी है। अब इससे राहगीरो और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी।
आपातकालीन सेवाओं में बाधा
इस चार्जिंग स्टेशन के शुरू होने से सकरी सड़क होने के चलते कभी आसपास आग लगने पर फायर ब्रिगेड सहित आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस उक्त मार्ग से नहीं जा पाएगी, चूंकि चार्जिंग वाली गाड़ियों का हुजूम रोड पर ही रहेगा जिससे आसपास के रहवासियों को अब 24 घंटे जान का खतरा बना रहेगा।
यातायात प्रभावित
उक्त मुख्य मार्ग पर चार्जिंग स्टेशन प्रारंभ होने से हर वक्त यातायात प्रभावित रहेगा, चूंकि सड़को पर अतिक्रमण कर गाड़िया खड़ी रहेगी तो लिहाज़ा इसका खामियाजा वहां निवासरत नागरिकों को ही भुगतना पड़ेगा।
आवासीय क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन
नियम के मुताबिक आवासीय क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन लगाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इसमें विद्युत विभाग की ओर से भारी लाइन देने के साथ ही चार्जिंग हो रही गाड़ियों में आग लगने की संभावना अधिक रहती है, जिसके चलते अब 24 घंटे नागरिकों पर खतरा मंडराते रहेगा।
अब देखना यह होगा कि क्या एक रसूखदार के कारण प्रशासन पंगु बनकर हजारों नागरिकों की जान को खतरे में डालेगा या फिर रसूखदार पर कोई कार्यवाही होगी।






