Home / छत्तीसगढ़ / *कोरबा में 10 दिन में 8 की मौत, सड़क हादसों से हड़कंप*

*कोरबा में 10 दिन में 8 की मौत, सड़क हादसों से हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा: (सियासत दर्पण न्यूज़) कोरबा-चांपा हाईवे पर उरगा थाना क्षेत्र के नवलपुर के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में युवक धनेश्वर श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। इसके बाद कार राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर रुकी। कार पेट्रोलिंग वाहन से नहीं टकराती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

बताया जा रहा है कि कार ठठारी गांव के एक व्यक्ति की है। हादसे में कार चला रहा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के दौरान पुलिस विभाग का एक आरक्षक भी घायल हुआ है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा था।

धनेश्वर श्रीवास की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों में नाराजगी फैल गई। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर पीट दिया। मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। लगातार हुए हादसों और मारपीट की घटना से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दशहरा पर्व के आयोजनों के कारण इन दिनों क्षेत्र में देर रात तक लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में हाईवे पर हुए घटनाक्रम से अफरातफरी का माहौल रहा।
दस दिन में आठ की मौत

जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में अंकुश नहीं लग पा रहा है। दशहरा पर्व से लेकर अभी तक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी दुर्घटना अलग- अलग स्थान पर हुई है। प्रशासन द्वारा तेज रफ्तार में अंकुश लगाने लगातार प्रयास किया जा रहा है, पर इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। दो पहिया वाहन लेकर भारी वाहन भी तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं और जरा सी लापरवाही होने पर दुर्घटनाएं हो रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page